Jalandhar, March 03, 2023
हरियाणा में ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज पर राजनीतिक दल भी उतर आए हैं। आम आदमी पार्टी पूरे पंजाब में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्य सरकार का पुतला फूंकेगी। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों पर हुए लाठीचार्ज का भी विरोध किया है।
इसकी निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी छह मार्च को हरियाणा के राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला में पंचायत प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है।उनका कहना है कि यह सरकार लगातार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र में लाठी-गोली के बल पर सरकार नहीं चल सकती। इसके लिए जनता से संवाद और उनका सहयोग जरूरी है। सरकार ने पहले किसानों, फिर जवानों, फिर कर्मचारियों और अब पंच-सरपंचों पर लाठीचार्ज किया । आने वाले चुनाव में जनता इस जुल्म का बदला वोटों की चोट से लेगी।
2025. All Rights Reserved