Jalandhar, March 16, 2023
पंजाबी अभिनेता अमन धालीवाल पर अमेरिका में जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला उस वक्त हुए जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे।आपको बता दें कि इस हमले के दौरान कलाकार को गंभीर चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावर चाकू और हथियार लेकर जिम में घुसा और हमला शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान उसने अन्य लोगों को भी मारने की कोशिश की। जबकि अमन ने बहादुरी से हमलावर को काबू कर लिया। हमले के बाद अमन धालीवाल के शरीर पर कई टांके लगे हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आपको बता दें कि यह हमला क्यों किया गया इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
2025. All Rights Reserved