Jalandhar, March 08, 2023
देश में बुधवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगोत्सव की शुभकामना देने के लिए सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। सड़कों से लेकर मंदिरों तक होली की रौनक देखी जा सकती है। रंग-बिरंगे होली के कपड़ों में दुपहिया वाहनों पर सवार होकर, सड़कों पर गीत गाते हुए और सीटी बजाते हुए बड़ी संख्या में युवा अपने दोस्तों के साथ टोली बनाकर होली का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
रंगों के इस त्योहार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा, 'होली की शुभकामनाएं। आपके जीवन में हमेशा खुशियों और उत्साह के रंग चमकते रहें। आप सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई और रंग भरी होली!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी है।उन्होंने ट्वीट किया, 'सभी देशवासियों को रंग, उत्साह, उल्लास और खुशियों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।
कांग्रेस सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'होली का त्योहार सभी के जीवन में नए रंग लाता है, देश एकता के रंग में रंगा है। सभी को होली की शुभकामनाएं!
2025. All Rights Reserved