Jalandhar, April 26, 2023
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया था।
पी.एम. मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह बहुत दुखी हैं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती और एक महान नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया है। पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया और कठिन समय में राज्य का साथ दिया।
ज्ञात हो कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से फोर्टिस अस्पताल से चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल कार्यालय ले जाया जा रहा है। यहां अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा।
वहीं, पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री बादल के निधन पर 27 अप्रैल को अवकाश की घोषणा की है।इस दौरान सभी कार्यालय और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
2025. All Rights Reserved