Jalandhar, March 29, 2023
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां बुधवार सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप आज सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर आया। भूकंप निगरानी एजेंसी ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के तालिबान प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने कहा है कि भूकंप में 10 लोगों की मौत हो गई है और 60 घायल हो गए है। उन्होंने कहा है कि अफगानिस्तान में 800 घरों को नुकसान पहुंचा है।
2025. All Rights Reserved