UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
म्यांमार की सेना ने मंगलवार को जेट विमानों से बमबारी की और 20 मिनट तक लगातार विमानों से फायरिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसमें दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
शरणार्थी अपने देश को छोड़कर यूरोप पहुंचने के लिए लगातार अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। पिछले महीने हुए हादसे के बाद एक बार फिर खबर आ रही है कि इटली के कैलाब्रिया क्षेत्र में 1300 शरणार्थी फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए इटली के कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
टिकटॉक स्टार जेहान थॉमस की अचानक हुई मौत ने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। वह केवल 30 साल की थी। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, वह कुछ दिनों से माइग्रेन से पीड़ित थे। थॉमस के एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है। टिकटॉक पर थॉमस के 72 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
G-20: बैठक में हिस्सा लेंगे रूस के विदेश मंत्री लावरोव
स्पेशल सेल की टीम ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI और इंटरपोल की मदद से देश के टॉप 10 गैंगस्टर्स में शामिल दीपक पहल उर्फ पहलवान उर्फ बॉक्सर को मैक्सिको के पास से गिरफ्तार किया है।
यूक्रेन में स्वयंसेवकों के रूप में काम करने वाले दो ब्रिटिश नागरिकों की मौत
अमेरिका के मिसीसिपी में शुक्रवार देर रात आए तूफान से 26 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान गोल्फ गेंदों के आकार के ओले गिरे। हजारों लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। आपात सेवाओं ने शनिवार को मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।
यमन की राजधानी सना में रमजान के पवित्र महीने के लिए आर्थिक सहायता बांटने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार देर रात भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 85 लोगों की मौत हो गई। साथ ही दर्जनों लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों में 13 लोगों की हालत गंभीर ब
कनाडा में विदेशी छात्रों के फर्जी दाखिले का खुलासा होने के बाद ओंटारियो के सरकारी कॉलेज नए नियम बनाने जा रहे हैं। इसका मकसद शिक्षा और बेहतर करियर की तलाश में भारत समेत अन्य देशों से यहां दाखिल छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नए नियमों को जून 2024 तक लागू करने की योजना है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सोमवार को बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के पास हुए इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस घटना की जानकारी दी है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। डेढ़ घंटे तक विराट-अनुष्का नंदी हॉल में बैठे रहे।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां बुधवार सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप आज सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर आया। भूकंप निगरानी एजेंसी ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है।
सन्नी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। दुल्हन के हाथों की मेंहदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि वह विधवा हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक दूल्हे का अंतिम संस्कार कर दिया।
एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के आरोपों से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैनहट्टन की कोर्ट पहुंचे। उनकी उपस्थिति से पहले उन्हें मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय में गिरफ्तार किया गया था। ट्रंप के खिलाफ 34 आरोप लगाए गए हैं।
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में दो शराबियों ने हंगामा कर दिया। नशे में धुत दोनों ने कथित तौर पर केबिन क्रू के साथ यात्रियों और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। मामला सामने आने के बाद दोनों यात्रियों को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को 33 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है भारतीय नागरिक पर अमेरिका में बुजुर्गों से ठगी का आरोप है,और उस पर 2.4 मिलियन डॉलर की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने का आदेश दिया गया है।
फिलीपींस में गुरुवार रात एक नाव में आग लग गई। इस हादसे में 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना बेसिलन द्वीप पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि एमवी लेडी मैरी नाम की नौका पर 250 लोग सवार थे। आग लगने के बाद कई लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। 200 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमानों के बीच टक्कर होते-होते टल गई। यह घटना शुक्रवार को नेपाल की बताई जा रही है, जब चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क किया और उनकी तत्काल कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
हिमाचल उद्योग विभाग ने मुंबई फार्मा एक्सपो में 17 निवेशकों के साथ 2110 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे हिमाचल में 8 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत दौरे से पहले बड़ी बात कही है। बिलावल ने कहा है कि वह एससीओ की बैठक के लिए ही भारत आ रहे हैं और इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों पर कोई बातचीत नहीं होगी।
कर्नाटक में पीपुल्स कमिशन ने बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी प्रशांत के पिता के बेंगलुरु स्थित कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड ऑफिस से हुई है। इसके बाद लोकायुक्त के अधिकारी प्रशांत के घर पहुंचे।
हिमाचल के अंब में पुलिस ने पति-पत्नी को 5.70 ग्राम पोस्ता दाना के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों हमीरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2026. All Rights Reserved