Jalandhar, March 03, 2023
सर गंगाराम हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु की देखरेख में इलाज चल रहा है। उन्हें दो मार्च यानी गुरुवार को बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया था।वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके कई टेस्ट हो रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है।
इसके पहले सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद 5 जनवरी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया कि उन्हें वायरल इंफेक्शन के चलते भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया गया।उस वक्त सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी अपनी मां के साथ मौजूद थीं।
सोनिया गांधी की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई है जब राहुल गांधी विदेश दौरे पर है। वह ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने गए हैं। वहां उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। हम लोग लगातार दबाव महसूस कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए। ऐसे मामलों में केस बनाए गए हैं जो बनते ही नहीं हैं। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस मिला है।
2025. All Rights Reserved