UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक कैंटर पीछे से खड़े ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर से कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गये।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावल थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर है। यहां सढौरा थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी की टीम ने थाने से ही 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 9वीं-11वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने स्कूल के लिए छात्रों के परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही जिन छात्रों के अंक अपलोड नहीं होंगे उन्हें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हरियाणा में ई-टेंडरिंग को लेकर चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ में सरपंचों से बातचीत करेंगे। इससे पहले जिला परिषद अध्यक्षों की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि सरपंचों को 5 लाख तक के कार्य कराने की शक्ति दी जाए।
हरियाणा में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वैरिएंट ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। डेरा सिकलीगर निवासी दंपति में फ्लू जैसे लक्षण विकसित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब उसका एक्स-रे किया गया तो उसके सीने में इंफेक्शन निकला। दोनों को ऑक्सीजन पर रखा गया है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में पुलिस ने विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10.28 लाख रुपये गबन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी को पुलिस ने पंजाब से पेशी वारंट पर लाकर 15 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
हरियाणा के रोहतक के निंदाना गांव में गुरुवार देर रात बाइक से अपने साथी के साथ लौट रहे युवक पर बदमाशों ने सड़क जाम कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुमित गांव निंदा के रूप में हुई है। वह जमानत पर जेल से छूटा था।
यमुनानगर के जिला पर्यवेक्षण अधिकारी डॉ. वागीश गुटेन ने बताया कि रादौर की जिस महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, वह दमा से पीड़ित थी। उसे 30 मार्च को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने महिला का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा था। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकली।
मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।
हरियाणा में 'संपत्ति सत्यापन पोर्टल' शुरू किया गया है। सरकार के प्रॉपर्टी पोर्टल पर 88 शहरों का डाटा अपलोड किया जाएगा। लोग घर बैठे कंप्यूटर या लैपटॉप के जरिए अपनी संपत्ति का सत्यापन कर सकेंगे। इससे संपत्ति कर के साथ-साथ उनमें होने वाली गड़बड़ी पर भी रोक लगेगी।
हरियाणा के रोहतक में जींद रोड स्थित एक होटल में बुधवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि उसने बाहर खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हरियाणा के अंबाला शहर में सीआईए-2 की टीम ने आईपीएल पर सट्टा लगा रहे दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आईफोन समेत 4 मोबाइल फोन व 16 हजार 500 रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ अंबाला सिटी थाने में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
हरियाणा के रेवाड़ी जंक्शन पर ट्रेन के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी करते तीन नशा तस्करों को पकड़ा गया है। ये तीनों तस्कर राजस्थान से डोडा पोस्त और अफीम लेकर पंजाब के बठिंडा जा रहे थे।
हरियाणा के हिसार में सरसौद-पंघाल के बीच रेलवे के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रघुबीर ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। रघुबीर एक माह पूर्व रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह बिचपड़ी गांव का रहने वाला था।
2026. All Rights Reserved